दो बच्चों के विवाद में गोलीबारी : बीचबचाव कराने पहुंचे शख्स को लगी गोली, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Edited By:  |
do bachcho ke vivad me golibari do bachcho ke vivad me golibari

वैशाली : खबर है वैशाली जिले के हाजीपुर से जहां दो बच्चों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे शख्स को एक युवक ने गोली मार दिया। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खून से लथपथ घायल को युवक को देखा तो आननफानन में अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां दो बच्चों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे शख्स को एक युवक ने गोली मार दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को आननफानन में अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जानकारी मिल रही है कि युवक जिसका नाम संजय राय है वो दो बच्चों के बीच जारी विवाद को सुलझा रहा था तभी गांव के ही मुनेश्वर राय का पुत्र गणेश राय ने संजय राय को गोली मार दिया।


Copy