दिशोम गुरु से विधायकों ने लिया आशीर्वाद : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सांसद शिबू सोरेन ने की मुलाकात

Edited By:  |
Reported By:
dishom guru se vidhayko ne liya aashirwad dishom guru se vidhayko ne liya aashirwad

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने मुलाकात की. इस अवसर पर वे विधानसभा सत्र की विभिन्न कार्यवाही से संबंधित गतिविधियों से अवगत हुए.

मौके पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन अंसारी सहित अन्य विधायकों ने भी राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.


Copy