धोनी की बेटी को मिला मेसी का गिफ्ट : सिग्नेचर्ड जर्सी पहन थिरकी जीवा, साक्षी ने शेयर की फोटो

Edited By:  |
dhoni ki beti ko mil a messi ka gift dhoni ki beti ko mil a messi ka gift

DESK : फीफा वर्ल्ड कप 2022 की खुमारी अभी तक लोगों के दिलों दिमाग से उतरी नहीं है। अर्जेंटीना (Argentina) ने 36 साल बाद वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ ही लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी साकार हो गया। वहीँ लियोनेल मेसी ने एक खास गिफ्ट महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के नाम भेजवाया। जिसे पाकर नन्ही जीवा ख़ुशी से फूली नहीं समा रही है।

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जीवा धोनी की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें जीवा अर्जेंटीना की जर्सी में नजर आ रही हैं। इस फोटो की खास बात ये है कि जर्सी पर लियोनेस मेसी का ऑटोग्राफ है। इसके साथ ही जीवा का नाम भी लिखा है। क्रिसमस गिफ्ट में जीवा ये शानदार तौफा पाकर बेहद एक्साइटेड दिखीं।

जर्सी को पहने जीवा काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की खुशी साफ बयां कर रही हैं कि उन्हें फुटबॉल कितना पसंद है, बिल्कुल अपने पिता महेंद्र सिंह धोनी की तरह। मालूम हो कि धोनी अपने स्कूल के दिनों में गोलकीपर रह चुके हैं। उन्हें शुरूआत में फुटबॉल का काफी शौक था।


Copy