CSK ने 5वीं बार जीता IPL का खिताब : जीत के हीरो रहे रविंद्र जाडेजा, गुजरात के जबड़े से छीना मैच

Edited By:  |
csk ne 5 vi bar jeeta ipl ka khitab csk ne 5 vi bar jeeta ipl ka khitab

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी की टीम CSK ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। बारिश की लुका छुपी के बीच खेले गए आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाकले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच के अंतिम गेंद पर रोमांचक मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइंटस को उसके घरेलू मैदान पर 5 विकेट से करारी मात दी है।

इसी जीत के साथ CSK ने पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया और मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। चेन्नई इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैम्पियन बन चुकी हैं। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए।

हालांकि इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। फिर लगभग रात 12बजकर 10 मिनट पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।


Copy