बजट सत्र शुरू : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने विश्व में इंडिया के बढते प्रभाव का जिक्र करते हुए मोदी सरकार के काम की तारीफ की

Edited By:  |
budget session of parliament begins with presidents address. budget session of parliament begins with presidents address.

Delhi:-संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है...सत्र की शुरूआत में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं जिसमें देश में चल रही विकास योजनाओं को और विश्व पटल पर भारत की बढते प्रभाव की चर्चा कर रही हैं.

इससे पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने संसद के बजट सत्र को लेकर मीडियाकर्मियों के साथ बात की और मिलजुल कर बेहतर तरीके से संसद सत्र के उपयोग पर बल दिया.राष्ट्रपति के संसद भवन पहुंचने पर उनका जरोदार स्वागत किया गया.पीएम मोदी ने कहा कि अस्थिर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच, भारत का बजट आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा, दुनिया को जो आशा की किरण दिख रही है, वह और तेज होगी। इसके लिए मुझे दृढ़ विश्वास है कि निर्मला सीतारमण उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेंगी। 'भारत पहले, नागरिक पहले' की सोच को लेकर हम संसद के इस बजट सत्र को आगे बढ़ाएंगे। मुझे उम्मीद है कि विपक्षी नेता संसद के समक्ष अपने विचार रखेंगे। हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं। वह कल देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है।

वहीं अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत की बढती अर्थव्यवस्था,आयुष्मान भारत,भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टिम बनाने के लिए किे जा रहे प्रयास ,महिलाओं एवं गरीबों के लिए विशेष योजना,गरीबों के लिए मुफ्त अनाज योजना समेत मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र गया.कोरोना काल में भारत सरकार द्वारा किए गए प्रयास की चर्चा की.उन्हौने loc से लेकर lac तक की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाये जाने की बात कही.


राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार की कोशिशों का नतीजा है कि ज्यादातर सुविधाएं या तो शत प्रतिशत लोगों तक पहुंच चुकी हैं, या पहुंचने वाली हैं। हमने देखा है कि कोरोनाकाल के दौरान दुनियाभर में किस तरह गरीब के लिए गुजारा मुश्किल था, लेकिन भारत उन देशों में से एक है, जिसने गरीबों का जीवन बचाने के लिए हर कोशिश की और कोशिश की देश में कोई गरीब भूखा नहीं सोएगा। सरकार ने पीएम गरीब कल्याण योजना को आगे भी चलाने का निर्णय लिया है। यह एक संवेदनशील और गरीब हितैषी सरकार की पहचान है। सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही है। आज इस कदम की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है।राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कोरोनाकाल में हमारी सरकार लोगों को गरीबी रेखा के नीचे जाने से बचाने में सफल हो पाई है। आज शॉर्टकट की राजनीति से बचें और स्थायी समाधान पेश करें। जिससे सामान्य जनों की समस्याओं का हल है। गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है। आज सरकार हर किसी को सशक्त बनाने का काम कर रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार ने देशहित को सर्वोपरि रखा है। नीति और फैसलों में इच्छाशक्ति दिखाई है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर जवाबी कार्रवाई तक। एलओसी से लेकर एलएसी तक सरकार ने हर तरफ काम किया है। मेरी सरकार ने 370 से लेकर तीन तलाक तक हर तरफ काम किया है। आज दुनिया के कई देश संकट से घिरे हैं, लेकिन मेरी सरकार ने जो भी निर्णय लिए, उनकी वजह से भारत की स्थिति उन देशों से अलग है। मेरी सरकार का मानना है कि भ्रष्टाचार सामाजिक न्याय का दुश्मन है। इसलिए भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ाई जारी है।

इसके साथ ही उन्हौने कहा कि मेरी सत्ता राष्ट्र निर्माण के कर्तव्य को पूरा करने में लगी है। यह सपनों को पूरा करने वाली सरकार है। आज भारत में ईमानदारी का पालन करने वाली सरकार है। आज भारत में गरीबी के स्थायी समाधान और उनके स्थायी सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली सरकार है। आज भारत के लिए बड़े और उत्कृष्ट स्केल पर काम करने वाली सरकार है। आज भारत में जनकल्याण को सर्वोपरि रखने वाली सरकार है। आज भारत में प्रगति के साथ ही प्रकृति को संभालने वाली सरकार है। आज भारत में विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिकता को बढ़ावा देने वाली सरकार है।


Copy