नालंदा : बड़ी खबर नालंदा से है जहां रहुई थाना की पुलिस ने एसटीएफ की सूचना पर आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही पितौजिया गांव स्थित सिमरन चिमनी भट्ठा के पास छापेमारी कर पुलिस की टीम और एसटीएफ संयुक्त कार्यवाई करते हुए हथियारों के साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

नालंदा में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर 5 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

एसटीएफ से गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी चिमनी भट्ठा के पास एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही रहुई पुलिस ने छापेमारी दल का गठन किया और अपराधियों को घेराबंदी कर छापेमारी किया. इस दौरान एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक पिस्टल की खाली मैगजीन और चार मोबाइल फोन के साथ 5 अपराधियों को पकड़ा.

नालंदा में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर 5 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

मामले में सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने रहुई थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राजीव कुमार उर्फ राजीव महतो कुख्यात अपराधी है, जिस पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी.

नालंदा में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर 5 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

डीएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किस बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे तथा उनके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है.