बोकारो वासियों ने धरती आबा को किया नमन : मंत्री बेबी देवी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी उन्हें श्रद्धांजलि

Edited By:  |
Reported By:
bokaro wasiyon ne dharti aaba ko kiya naman bokaro wasiyon ne dharti aaba ko kiya naman

बोकारो : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आज जयंती है. आज ही के दिन झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी. इसको लेकर आज बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर राज्य की मंत्री बेबी देवी, विधायक कुमार जय मंगल सिंह और पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर जिले के डीसी, एसपी समेत तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे.



भगवान बिरसा मुंडा की आदिवासी रीति रिवाज से पूजा अर्चना भी की गई. इस अवसर पर सभी ने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि जिस उद्देश्य के साथ राज्य का गठन हुआ था. उस उद्देश्य के अनुरूप राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काम कर रहे हैं और आगे भी बिरसा मुंडा के बताए रास्ते पर चलकर राज्य की जनता के लिए काम करते रहेंगे.



Copy