BJP रांची महानगर का रांची में प्रदर्शन : विधायक सीपी सिंह ने कहा-यह प्रदर्शन है सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ

Edited By:  |
Reported By:
bjp ranchi mahanagar ka ranchi mai pradarshan bjp ranchi mahanagar ka ranchi mai pradarshan

रांची : भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर की ओर से रांची अंचल अधिकारी कार्यालय के समक्ष सरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया. इस आक्रोश प्रदर्शन में रांची विधायक सीपी सिंह एवं भाजपा महानगर पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए.

रांची अंचल कार्यालय के समक्ष भाजपा रांची महानगर द्वारा धरना पर बैठे कार्यक्रम में शामिल रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि यह आक्रोश प्रदर्शन झारखंड के सभी सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ है. इस आक्रोश प्रदर्शन के माध्यम से यह दर्शाने का कार्य किया गया है कि जनता को परेशान करना,जनता से घूस लेना अविलंब बंद हो.