लोहरदगा :झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को लोहरदगा जिला के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया.
पूर्व सांसद ने शहर के बरवाटोली चौक,मिशन चौक,पुराना नगर भवन,उर्सुलाईन बीएड कॉलेज लोहरदगा,उर्सुलाईन कॉन्वेंट विद्यालय,बीएस कॉलेज लोहरदगा और आरडी साहू पब्लिक स्कूल गांगूपारा में ध्वजारोहण किया. इस मौके पर पूर्व सांसद ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. साथ ही देश के विकास को लेकर संकल्पित होकर काम करने और अपना योगदान देने का आह्वान किया.
