बीजेपी का ‘मिशन झारखंड’ : झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे अमित शाह, थोड़ी देर में पार्टी की बैठक में होंगे शामिल

Edited By:  |
Reported By:
bjp ka 'mishan jharkhand' bjp ka 'mishan jharkhand'

रांची : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे. बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. गृहमंत्री विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने यहां पहुंचे हैं.

भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रांची पहुंचे हैं. भाजपा की विस्तृत कार्य समिति की बैठक में गृहमंत्री रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में भाजपा के 26 हजार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. इससे पहले झारखंड से चुनाव जीतने वाले सांसदों का अभिनंदन करेंगे. वहीं कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरेंगे. अमित शाह लगभग 6 घंटे तक रांची में रहेंगे. इसके बाद वे पुणे के लिए रवाना हो जायेंगे. भाजपा विस्तारित कार्य समिति में हिस्सा लेने के बाद अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे. यहां पर वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे.