Hindi News / छात्रों के मुद्दें पर तेजस्वी और पीके पर किया पलटवार,आरोपों का बताया निराधार

मंत्री अशोक चौधरी का तीखा हमला : छात्रों के मुद्दें पर तेजस्वी और पीके पर किया पलटवार,आरोपों का बताया निराधार

Edited By:  |
mantri ashok chowdhary ka vipaksh par hamla mantri ashok chowdhary ka vipaksh par hamla

पटना:बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी को भी इस मुद्दें पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

अशोक चौधरी नेतेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा उठाया था. अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव विदेश से लौटकर आए हैं और अब छात्रों के मुद्दें पर राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर छात्रों के भविष्य के लिए काम कर रही है और किसी को भी इस पर राजनीतिक रोटी सेंकने की जरूरत नहीं है.

मंत्री ने कहा कि छात्रों पर हुई लाठीचार्ज और कानूनी कार्रवाई की सरकार समीक्षा करेगी. इसमें यह देखा जाएगा कि कार्रवाई का सामना करने वाले वास्तव में छात्र थे या फिर उपद्रवी तत्व. उन्होंने दोहराया कि सरकार छात्रों के हितों और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

वहीं,जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के आरोपों को भी अशोक चौधरी ने खारिज करते हुए कहा कि उनके आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है.