बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक : शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
Edited By:
|
Updated :14 May, 2026, 04:20 PM(IST)
पटना : राजधानी के विकास भवन में गुरुवार को शिक्षा विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक हुई. मदनमोहन सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों संग बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आर. सज्जन ने विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी दी. बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये. विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को लेकर विभाग ने प्रतिबद्धता दोहराई. अधिकारियों को कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए गये. बिहार में शिक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर सरकार लगातार सक्रिय है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





