Hindi News / JMM ने पेट्रोल-डीजल मुद्दें पर सरकार को घेरा,संगठन मजबूती पर की समीक्षा बैठक

चतरा : JMM ने पेट्रोल-डीजल मुद्दें पर सरकार को घेरा,संगठन मजबूती पर की समीक्षा बैठक

Edited By:  |
chatra chatra

चतरा:जिला मुख्यालय के सदर थाना के पास JMM कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञाशेन की अध्यक्षता में संगठन मजबूती को लेकर समीक्षा बैठक हुई. पेट्रोल और डीजल की किल्लत पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा. साथ हीबैठक में जिले के सभी मोर्चा के जिला व प्रखंड अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ता शामिल हुए.

पत्रकारों से बातचीत में जेएमएम जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई है. जेएमएम के प्रत्येक सिपाही बूथ स्तर तक घरों में पहुंचकर संगठन को जन-जन तक मजबूत और धारदार बनाने का काम करेगा. जिला अध्यक्ष नेकहा कि झारखंड की हेमन्त सरकार की अगुवाई में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं. जनता के इन योजनाओं को बताने का काम किया जाएगा.

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश और आर्थिक नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है. इसी का नतीजा है कि आज पूरा देश पेट्रोलियम की कमी झेल रहा है. आगे उन्होंने कहा कि जेएमएम कार्यकर्ताओं को प्रत्येक पेट्रोल पंपों पर भेजेंगे जहां सबसे पहले दूध, एंबुलेस जैसे आवश्यक सर्विसेस को डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. उसके बाद कोल वाहन एवं अन्य वाहनों को डीजल की आपूर्ति करवायी जाएगी.