BIHAR NEWS : स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी में बदलाव के कारण बंद था रेउटा का “हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
पटना/लखीसराय : “हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,रेउटा में लटका रहता है ताला,समय पर केंद्र नहीं आती है एएनएम” शीर्षक से प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के संबंध में लखीसराय के जिला कार्यक्रम प्रबंधक-सह-नोडल पदाधिकारी ने राज्य स्वास्थ्य समिति को अपनी रिपोर्ट भेज दी है.
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,चानन के द्वारा बताया गया है कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,रेउटा में कुल चार कर्मी पदस्थापित हैं. इनमें सीएचओ श्यामोली रविदास,एएनएम प्रतिमा कुमारी,एएनएम मीणा कुमारी और एएनएम कुमकुम कुमारी शामिल हैं.
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी ने बताया कि सीएचओ श्यामोली रविदास कुंदर की हैं और उनकी प्रतिनियुक्ति दो दिन (गुरुवार व शनिवार को) आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रेउटा में किया गया है. जबकि एएनएम प्रतिमा कुमारी की प्रतिनियुक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चानन के लेवर रूम में किया गया है. इसी तरह, एएनएम मीणा कुमारी को महजनवा नियमित टीकाकरण के काम में लगाया गया था. इन्हीं कारणों से हेनत एंड वेलनेस सेंटर, रेउटा बंद था.





