Hindi News / प्रिंस खान के खास गुर्गे सैफी अब्बास नकवी से रिमांड पर पूछताछ,कोर्ट में...

धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन : प्रिंस खान के खास गुर्गे सैफी अब्बास नकवी से रिमांड पर पूछताछ,कोर्ट में होगी पेशी

Edited By:  |
dhanbad police ka bada action dhanbad police ka bada action

धनबाद:वासेपुर के फरार कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खास गुर्गे सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर को धनबाद पुलिस ने फिर से एक दिन के लिए रिमांड पर लिया है. सैफी अब्बास नकवी से धनबाद थाना में पूछताछ हो रही है. एसएसपी, सिटी एसपी और कई डीएसपी धनबाद थाना पहुंचकर पूछताछ कर रहे हैं. सैफी को आज ही जेल भेजा जाएगा. धनबाद पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

बता दें कि धनबाद पुलिस इससे पहले दो-दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है. धनबाद पुलिस ने बंगाल से लाने के बाद तीन-तीन दिन के लिए उसे दो बार पूछताछ के लिए रिमांड पर ली थी. रिमांड के दौरान सैफी ने कई अहम जानकारियां दी है. जिससे गैंग के नेटवर्क और काम करने के तरीके का खुलासा हुआ है.