Hindi News / गया में दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ डेढ़ लाख उड़ाए, पूरी...

BIG BREAKING : गया में दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ डेढ़ लाख उड़ाए, पूरी घटना CCTV में कैद, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big breaking big breaking

गयाजी: बड़ी खबर बिहार के गयाजी से है जहां जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है,जहां बदमाशों ने युवक की बाइक की डिक्की तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए. पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरोखरीगढ़ गांव निवासी अखिलेश कुमार अपनी बहन की शादी के लिए पंजाब नेशनल बैंक की फतेहपुर शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे. उन्होंने पैसे बाइक की डिक्की में रखे और फतेहपुर-पहाड़पुर सड़क पर स्थित एक दुकान के पास बाइक खड़ी कर सामान लेने चले गए. इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने मौका पाकर बाइक की डिक्की तोड़ दी और उसमें रखी पूरी रकम लेकर फरार हो गए. कुछ ही देर बाद जब अखिलेश दुकान से बाहर आए तो बाइक की खुली डिक्की देख उनके होश उड़ गए. पैसे गायब देख वे और उनके परिजन मौके पर ही रोने लगे.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट ----