BIHAR NEWS : वियतनाम के राष्ट्रपति टू लेम का बोधगया दौरा, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
बोधगया: विश्व धरोहर स्थल महाबोधि मंदिर में मंगलवार को वियतनाम के राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे.वहां उन्होंने भगवान बुद्ध का दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे बोधगया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन हाई अलर्ट पर है.
राष्ट्रपति का विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पर आगमन हुआ,जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
इसके बाद राष्ट्रपति काफिले के साथ सीधे महाबोधि मंदिर पहुंचे.
मंदिर परिसर में राष्ट्रपति ने गर्भगृह में पूजा की और पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे कुछ समय ध्यान भी लगाया.
इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया है और आम श्रद्धालुओं की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी गई.
महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति वियतनाम मठ (मोनास्ट्री) का भी दौरा करेंगे.
इसके पश्चात वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे,जहां उनका कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में प्रस्तावित है.
राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नजर आईं,वहीं बोधगया में अंतरराष्ट्रीय स्तर की हलचल भी देखने को मिली.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट





