Hindi News / फरक्का बराज के मुद्दे पर JDU का ‘नीतीश संवाद’, संगठन को मजबूत करने...

BIHAR NEWS : फरक्का बराज के मुद्दे पर JDU का ‘नीतीश संवाद’, संगठन को मजबूत करने की भी तैयारी

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना :बिहार की सियासत में जनता दल यूनाइटेड यानीJDUअब फरक्का बराज और फरक्का जल संधि के मुद्दे को लेकर जनता के बीच उतरने की तैयारी में है.पार्टी की ओर से पांच सितंबर से‘नीतीश संवाद’अभियान शुरू किया जाएगा.अभियान की शुरुआत बक्सर से होगी,जिसके बाद इसे बिहार के अन्य जिलों तक ले जाने की योजना है.

हालांकि अभियान का मुख्य मुद्दा फरक्का बराज और इससे जुड़े जल प्रबंधन के सवाल हैं,लेकिन इसके पीछेJDUकी बड़ी संगठनात्मक रणनीति भी देखी जा रही है.पार्टी के लिए यह अभियान कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच संवाद बढ़ाने का माध्यम बन सकता है.

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बादJDUके सामने संगठन को सक्रिय और कार्यकर्ताओं को पार्टी से मजबूती से जोड़े रखने की चुनौती है.ऐसे में‘नीतीश संवाद’को केवल एक जनसंवाद कार्यक्रम के बजाय संगठन को नई ऊर्जा देने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है.

फरक्का बराज को लेकर बिहार में लंबे समय से जल प्रबंधन,बाढ़ और गंगा के जल प्रवाह से जुड़े सवाल उठते रहे हैं.JDUइस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर बिहार के हितों से जोड़ने की कोशिश करेगी.पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों की समस्याएं और स्थानीय प्रतिक्रिया भी सामने लाने की तैयारी में है.

अभियान के दौरान पार्टी फरक्का बराज से जुड़े मुद्दों पर जनता को जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की स्थिति का भी आकलन कर सकती है.इससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिएJDUको जमीनी फीडबैक मिलने की उम्मीद है.

इस तरह‘नीतीश संवाद’फरक्का बराज के मुद्दे के साथ-साथJDUके संगठनात्मक पुनर्सक्रियकरण और राजनीतिक आधार मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—