Hindi News / पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने DGP से की मुलाकात; सुरक्षा बढ़ाने की मांग

चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी : पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने DGP से की मुलाकात; सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Edited By:  |
chirag paswan ko jaan se marne ki dhamki chirag paswan ko jaan se marne ki dhamki

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आने के बाद पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है. पार्टी की ओर से बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को कल एक पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई. घटना के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है.

मामले को लेकर बुधवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP)से मिला. प्रतिनिधिमंडल नेDGPको पूरे मामले से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई.


प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को एक पत्र भी सौंपा. इसमें धमकी देने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों की पहचान के लिए मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई.


सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग


पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली धमकी को सामान्य घटना के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए. उनकी सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त और पुख्ता सुरक्षा उपलब्ध कराना आवश्यक है.


पार्टी ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई करने और धमकी के पीछे शामिल लोगों का पता लगाने की मांग की है.


दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग


प्रतिनिधिमंडल नेDGPसे कहा कि धमकी देने वाले लोगों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए,ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.


फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच और धमकी की सत्यता समेत इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच किया जाना महत्वपूर्ण है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--