Hindi News / बिहार में अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 30 हजार से अधिक आवेदन, लड़कियों की...

BIHAR NEWS : बिहार में अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 30 हजार से अधिक आवेदन, लड़कियों की संख्या अधिक

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार के46डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में कक्षा11वीं में नामांकन के लिए जारी सूचना के आलोक में30हजार363आवेदन प्राप्त हुए हैं. विभाग की ओर से प्राप्त आवेदनों का संकलन कर नियमानुसार उनकी जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. संकायवार प्राप्त आवेदनों में कला संकाय के लिए18हजार718आवेदन,विज्ञान संकाय (भौतिकी,रसायन एवं जीव विज्ञान) के लिए5हजार872आवेदन,विज्ञान संकाय (भौतिकी,रसायन और गणित) के लिए5हजार383आवेदन तथा वाणिज्य संकाय के लिए388आवेदन प्राप्त हुए हैं. प्राप्त आवेदनों में छात्राओं की संख्या17हजार73और छात्रों की संख्या13हजार288है.

प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपादित की जाएगी. नामांकन सूची/प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन11मई को किया जाएगा. चयनित एवं प्रतीक्षारत छात्र-छात्राओं का नामांकन15मई से25मई तक होगा. वर्गों का नियमित संचालन15जून से प्रारंभ होगा.

विदित हो कि विभाग की ओर से संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा,शैक्षणिक मार्गदर्शन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग सतत रूप से कार्यरत है.