Hindi News / जमुई में निगरानी टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी और स्वच्छता साथी को 50 हजार...

BIG BREAKING : जमुई में निगरानी टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी और स्वच्छता साथी को 50 हजार घूस लेते दबोचा

Edited By:  |
big breaking big breaking

जमुई : बड़ी खबर बिहार के जमुई से है जहां विशेष निगरानी विभाग की टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार और स्वच्छता साथी सोनू कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि जमुई में निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार एवं स्वच्छतासाथी सोनू कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा है. दोनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना में घूस मांगने का आरोप है. प्रति फाइल 2500 रुपये की दर से रिश्वत मांगी जा रही थी. शिकायत के आधार पर निगरानी ने जाल बिछाया. काम नहीं करने की धमकी दी जा रही थी. कांड संख्या 16/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा. निगरानी की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है.

संजय कुमार की रिपोर्ट--