झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त : रांची के अरगोड़ा और करमटोली के पास फ्लाईओवर निर्माण पर लगी मुहर
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता मंगलवार को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक प्रोजेक्ट भवन में संपन्न हुई. बैठक में 15 एजेंडों पर मुहर लगी है.
कैबिनेट की बैठक में सबसे ज्यादा जोर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और शिक्षा क्षेत्र के मानकीकरण पर रहा. कई पुरानी मांगों और योजनाओं के विस्तार को भी हरी झंडी दी गई है. राजधानी रांची में सड़क जाम की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने दो बड़े फ्लाईओवरों के निर्माण को स्वीकृति दी है. पहला फ्लाइओवर अरगोड़ा चौक से हरमू काव रेस्टोरेंट्स ( डीवडी ब्रिज) तक बनेगा. इसकी अनुमानित लागत 469 करोड़ रुपये तक की गई है. वहीं दूसरा फ्लाईओवर करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनाया जाएगा. इस पर 331 करोड़ रुपये व्यय होंगे. इन दोनों फ्लाईओवरों के निर्माण होने से शहर के व्यस्त इलाकों में आवाजाही काफी आसान हो जाएगी.
रांची से राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट-





