Hindi News / BJP सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह से की...

BIHAR NEWS : BJP सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर लालवानी पटना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के निवास स्थान पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई.

बैठक में मुख्य रूप से बिहार के विकास, सामाजिक सौहार्द एवं राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर सकारात्मक चर्चा हुई. नेताओं ने बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एतिहासिक विकास कार्यों, सुशासन एवं सामाजिक न्याय की दिशा में उनके योगदान की खूब सराहना की.

नेताओं ने वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य के विकास, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने के प्रयासों की भी प्रशंसा की. जिससे राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

इस मौके पर छोटू सिंह के भतीजे समान प्रतिक चौधरी एवं विमल मरटिया भी मौजूद रहे. सभी ने समाज में एकता, भाईचारे एवं सकारात्मक राजनीतिक संवाद को मजबूत करने पर बल दिया.