BIHAR NEWS : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार पर दी बधाई
Edited By:
|
Updated :07 May, 2026, 03:44 PM(IST)
पटना : बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं समस्त नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में राजधानी पटना के गांधी मैदान में एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण एवं मंत्रिमंडल विस्तार समारोह का आयोजन किया गया. मुझे आशा है कि मुख्यमंत्री एवं नवनियुक्त मंत्रियों का जनता के प्रति समर्पण, अनुभव और केन्द्रीय नेतृत्व प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति और दिशा देगा. साथ ही सभी मंत्रीगण को नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट—





