Hindi News / समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता का बड़ा ऐलान, गड़बड़ी पर होगी सख्त...

BIHAR NEWS : समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता का बड़ा ऐलान, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:बिहार के समाज कल्याण विभाग में अब गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है. समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने बड़ा बयान देते हुए साफ कहा है कि विभाग की किसी भी योजना में अगर अनियमितता मिली तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

मंत्री ने कहा कि विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा कराई जाएगी और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई होगी.

समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा कि विभाग के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं,जिनमें पेंशन योजनाएं भी शामिल हैं. इन सभी योजनाओं की दोबारा समीक्षा की जाएगी ताकि लाभ सही लोगों तक पहुंचे. मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर योजनाओं में संशोधन भी किया जा सकता है.

उन्होंने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि योजनाओं के संचालन में किसी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ योजनाओं को लागू करने के पक्ष में है.