BIHAR NEWS : पटना नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, 38 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पटना : नगर निगम पटना कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं सुझाव सीधे नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखे. जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन की बातों को गंभीरता से सुनना और उनके शीघ्र समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना है.
इस दौरान कुल38आवेदन प्राप्त हुए. इनमें
स्थापना शाखा से संबंधित— 20आवेदन
अभियंत्रण शाखा— 3आवेदन
राजस्व शाखा— 2आवेदन
निदेशक,शहरी योजना से जुड़े— 2आवेदन
निगरानी शाखा— 6आवेदन
अन्य श्रेणी— 5आवेदन शामिल हैं.
प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. नगर निगम प्रशासन ने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.
पटना नगर निगम पारदर्शी,संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--





