धनबाद : IIT ISM में इंडस्ट्रीज इंस्टिट्यूट इंट्रेक्शन एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम,मंच से राज्यपाल ने कही कई अहम बातें

Edited By:  |
dhanbad dhanbad

धनबाद:IIT ISM में इंडस्ट्रीज इंस्टिट्यूट इंट्रेक्शन एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल हुए. राज्यपाल ने इंडस्ट्रीज इंस्टिट्यूट इंट्रेक्शन एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

IIT ISMराष्ट्र निर्माण में निभा रहा अहम योगदान

कांक्लेव को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आत्मनिर्भरभारत के लिए आवश्यक स्मार्ट माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन एनर्जी पर फोकस यह कार्यक्रम ज्ञान शोध और उद्योग के आपसी समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है. IIT ISM एक शताब्दी से राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. खनन भुविज्ञान और ऊर्जा के क्षेत्र में IIT ISM का योगदान देश की औधोगिक विकास की आधारशीला रहा है.

आत्मनिर्भर भारत के लिएछात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण

राज्यपाल ने कहा झारखण्ड खनिज सम्पदा से परिपूर्ण है. झारखण्ड में उपलब्ध खनिज केवल औधोगिक विकास का आधार नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय निर्माण का भी आधार है. देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहा है. क्रिटिकल मिनरल्स देश की प्रगति के लिए आवश्यक है. विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए शिक्षण संस्थानों और छात्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. देश शीघ्र विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था बनेगा.

कांक्लेव में IIT ISM ने कियाMOU साइन

ट्रिपल आई यानी इंडस्ट्रीज इंस्टिट्यूट इंट्रेक्शन एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम के संदर्भ में राज्यपाल ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से यह स्पष्ट है कि हम अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इस कांक्लेव में IIT ISM ने स्मार्ट माइनिंग में 5G तकनीक को लाने के लिए BSNL और क्रिटिकल मिनरल्स की खोज के लिए रशिया की कंपनी रोस्टम के साथ MOU साइन किया है. वहीं, डिप्टी डायरेक्टर प्रो.धीरज कुमार ने बताया कि कुल सात कम्पनियों से करार किये जा रहे हैं.