Hindi News / बाबानगरी में शिवभक्तों का जनसैलाब,इस तिथि पर जलाभिषेक का विशेष महत्व

आस्था का सैलाब : बाबानगरी में शिवभक्तों का जनसैलाब,इस तिथि पर जलाभिषेक का विशेष महत्व

Edited By:  |
aastha ka sailab aastha ka sailab

देवघर: बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी. विशेष रूप से मुंडन संस्कार को लेकर मंदिर परिसर में काफी चहल-पहल रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन कराने के लिए पहुंचे थे.

झारखंड, बिहार समेत आसपास के कई जिलों और राज्यों से श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. कई श्रद्धालुओं ने परिवार सहित जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन भी कराया. भक्तों का मानना है कि इस तिथि को पूजा, मुंडन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करने से सुख-समृद्धि और मंगल की प्राप्ति होती है. यही वजह है कि आज श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही है.

मंदिर प्रशासन की ओर से भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. कतारबद्ध दर्शन, बैरिकेडिंग, पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल और स्वयंसेवक भी तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. पूरे मंदिर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा. हर-हर महादेव से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान रहा.