समस्तीपुर के लाल ने एक बार फिर किया कमाल : वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली 175 रन की शानदार पारी
समस्तीपुर : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये अंडर 19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर आते ही कोहराम मचा दिया. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए एक बार फिर शानदार शतक लगाया.
वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन की पारी में 15 छक्के और 15 चौके लगाये. एक बार फिर उन्होंने भारत, बिहार और समस्तीपुर का नाम रौशन किया. समस्तीपुर शहर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में वैभव की इस शानदार पारी से जश्न का माहौल है. लोगों ने पटाखे जलाकर खुशी मनाया.
वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही अपने इरादे साफ कर दिये थे. उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने अगले 16 गेंदों में और 50 रन जोड़ दिए. वहीं वैभव ने 80 बॉल पर 175 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले.
वहीं टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपना अर्धशतकक पूरा किया. म्हात्रे ने 51 गेंदो में 53 रन बनाए. इसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. इस दौरान बेहतर तालमेल दिखाया. उन्होंने टीम को ठोस शुरुआत देने का काम कर दिया है.





