Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी ने वीर कुंवर सिंह "विजय दिवस" पर वीर कुंवर...

BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी ने वीर कुंवर सिंह "विजय दिवस" पर वीर कुंवर सिंह को दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राजधानी पटना स्थित वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क में वीर कुंवर सिंह "विजय दिवस" के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में स्वर्गीय वीर कुंवर सिंह जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर राज्यपाल सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा,पूर्व मंत्री श्रवण कुमार समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे.


पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--