BIG NEWS : समस्तीपुर में एटीएम काटकर 2 लाख से अधिक रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर: बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से है जहांमुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम में गुरुवार को अहले सुबह बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है. अहले सुबह करीब3बजे स्कॉर्पियो सवार अज्ञात चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे2लाख11हजार रुपये उड़ा लिए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जब बैंक कर्मी शाखा पहुंचे तो एटीएम कक्ष की स्थिति देख उनके होश उड़ गए. इसके बाद तत्काल मुफस्सिल थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे और अधीनस्थ अधिकारियों से पूरी जानकारी ली.
एसपी ने मामले के जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है. बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.





