Hindi News / सीएम नीतीश ने पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पार्क समेत तीन स्थानों पर किया निरीक्षण,...

BIHAR NEWS : सीएम नीतीश ने पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पार्क समेत तीन स्थानों पर किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार केमुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक राजधानी पटना की सड़कों पर निरीक्षण के लिए निकल पड़े.

राज्यसभा जाने से पहले मुख्यमंत्री ने ग्राउंड पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. नीतीश कुमार ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया. सबसे पहले उन्होंने पाटलिपुत्र कॉलोनी के पार्क में पहुंचकर व्यवस्था देखी. इसके बाद दीघा एम्स एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया. एलिवेटेड रोड पर चल रहे काम की गुणवत्ता को परखा. फिर गोला रोड में जारी विकास कार्यों का जायजा लिया. अधिकारियों को मौके पर ही जरुरी निर्देश भी दिए.

सीएम ने अपने निरीक्षण से साफ संदेश दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं और विकास कार्यों में तेजी लाना जरूरी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--