Hindi News / धर्मशाला पर कब्जे की साजिश,मेयर के आश्वासन पर मिली राहत

देवघर : धर्मशाला पर कब्जे की साजिश,मेयर के आश्वासन पर मिली राहत

Edited By:  |
deoghar deoghar

देवघर:शहर की ऐतिहासिक कबूतर धर्मशाला पर संकट गहराता जा रहा है. नगर निगम की इस संपत्ति को कथित तौर पर बेचने की साजिश रची जा रही है, जिसके विरोध में स्थानीय व्यवसायियों और किरायेदारों में भारी आक्रोश है.

धरोहर को बचाने के लिए सभी प्रभावित लोग एकजुट होकर महापौर रवि राउत से मुलाकात की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह इमारत उनकी रोजी-रोटी का आधार है. अगर इसे बेचा गया तो कई परिवार सड़क पर आ जाएंगे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर रवि कुमार राउत ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ शब्दों में कहा कि कबूतर धर्मशाला को किसी भी कीमत पर बिकने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

फिलहाल लोगों को आश्वासन से राहत जरूर मिली है, लेकिन अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन वादे को जमीन पर कब तक उतारता है.