Hindi News / नीतीश कुमार 9 अप्रैल को जाएंगे दिल्ली, 10 को राज्यसभा के लिए लेंगे...

BIG BREAKING : नीतीश कुमार 9 अप्रैल को जाएंगे दिल्ली, 10 को राज्यसभा के लिए लेंगे शपथ, 15 को सीएम का होगा चयन

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे. 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के लिए शपथ लेंगे. वो एक दिन रहकर 12 अप्रैल को पटना लौटेंगे. इसके बाद 15 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री यानि नेता का चयन होगा. 16 अप्रैल को नए मंत्रिमंडल सहित मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण लोक भवन में होने की संभावना है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा के तौर पर आधिकारिक शपथ ले सकते हैं इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक और वैधानिक तैयारियां पूरी की जा रही है. राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करना नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने का एक औपचारिक संकेत माना जा रहा है, जिससे बिहार की राजनीति में एक लंबे युग का समापन होने वाला है.

कहा जा रहा है कि राज्यसभा में शपथ ग्रहण के 11 और 12 अप्रैल को नीतीश कुमार के दिल्ली में रहने की संभावना है. इस दौरान वे केंद्र सरकार के मंत्रियों और विभिन्न पार्टियों के प्रमुख नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात कर सकते हैं. इन मुलाकातों को उनकी विदाई और नई भूमिका की तैयारीर के तौर पर देखा जा रहा है. दिल्ली के इस दौरे के बाद वे पटना लौटेंगे और सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है 15 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री मिल सकता है. इस दिन एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री यानी नेता का चयन होगा.

16 अप्रैल को नए मंत्रिमंडल सहित मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण लोक भवन में होगा.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--