Hindi News / बच्ची हत्याकांड मामले पर बीजेपी पर लगाया दोहरे चरित्र का आरोप,फांसी देने की...

बोकारो में JMM ने खोला मोर्चा : बच्ची हत्याकांड मामले पर बीजेपी पर लगाया दोहरे चरित्र का आरोप,फांसी देने की मांग

Edited By:  |
bokaro mein jmm ne khola morcha bokaro mein jmm ne khola morcha

बोकारो:विष्णुगढ़ हत्याकांड के खुलासे के बादझारखंड मुक्ति मोर्चाने मोर्चा खोल दिया है. गुरूवार को नयामोड़ स्थित बिरसा चौक पर बीजेपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला और महानगर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया है.

जेएमएम कार्यकर्ताओं का कहना है किविष्णुगढ़ हत्याकांडमें बीजेपी नेता भीम राम की संलिप्तता सामने आने के बावजूद पार्टी इस मामले को अलग रूप देने की कोशिश कर रही है. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस तरह के मुद्दों के जरिए राज्य को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है. महिला नेताओं ने आरोपी भीम राम, आरोपी मां और झाड़-फूंक करने वाली महिला के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की.

जेएमएम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि बीजेपी इस हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जांच मेंबीजेपी नेताका नाम सामने आने के बाद उनका दोहरा चरित्र उजागर हो गया है.

महिला कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि हत्याकांड का खुलासा होने के बाद नेताओं ने चुप्पी साध ली है, जबकि पहले राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी.