Hindi News / सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड स्थित लक्ष्मी चौक भीसा पर केंद्र सरकार का किया...

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला बोल : सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड स्थित लक्ष्मी चौक भीसा पर केंद्र सरकार का किया पुतल दहन

Edited By:  |
barhti mahangayi ke khilaph congresiyon ka halla bol barhti mahangayi ke khilaph congresiyon ka halla bol

सीतामढ़ी : बढ़ती महंगाई, रसोई गैस के बढ़ते दामों, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही देरी, बिजली टैरिफ में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों ने गुरुवार को डुमरा मुख्यालय के लक्ष्मी चौक भीसा पर हल्लाबोल प्रदर्शन किया.

महंगाई कम करो, भाजपा-जदयू शर्म करो, मोदी-नीतीश मुर्दाबाद के नारों के बीच प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी के नेतृत्व में महंगाई की प्रतीक बन चुकी मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया.

प्रदर्शन में शामिल प्रदेश प्रतिनिधि सह कार्यक्रम प्रभारी मो. शम्स शाहनवाज ने कहा कि युद्ध की आड़ में गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया है. गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है. सबसे ज्यादा प्रभावित गृहणियां हैं. एलपीजी के लिए लंबी लाइन लगी हुई है,दूसरी ओर से सिलेंडर का कालाबाजारी जारी है. प्रवासी मजदूर भी चूल्हा चौकी बंद होने के कारण घर लौटने को मजबूर हैं. प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. मोदी सरकार के ढुलमुल विदेश नीति के चलते देशवासियों को रसोई गैस एवं पेट्रोलियम संकट से जूझना पड़ रहा है.

इस मौके पर वैदेही शरण यादव, प्रवीण कुमार, अख्तर रजा खान, मो. आदिल, मो. तनवीर खान, रूपेश कुमार, नीरज कुमार यादव, गगन राय, मो. सुखाड़ी, शमशेर खान, लड्डू खान, आजम खान, बैद्यनाथ साह, जमाल खान, आरफीन खान, मो. आफताब, रामनाथ राय, विमल कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.