Hindi News / पटना हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हुए चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू का हुआ विदाई...

BIHAR NEWS : पटना हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हुए चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू का हुआ विदाई समारोह

Edited By:  |
bihar news bihar news

Patna :पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त हो रहे चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू का शताब्दी हॉल में गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में माननीय जज,अधिवक्तागण,एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा,अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार,सरकारी वकील प्रशांत प्रताप आदि इस समारोह उपस्थित हुए.

इसके अलावे चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू के परिवार के सदस्यगण भी उपस्थित थे. इनका जन्म 5 जनवरी,1964 को हुआ था.

उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा नुआबाजार हाईस्कूल,कटक से पास किया. स्टीवर्ट साइंस कॉलेज,कटक से आई एससी और बी एससी पास किया. ओड़िशा राज्य बार काउंसिल में 26 नवंबर,1989 को एडवोकेट के रुप इनरौल कराया.

आपराधिक व सेवा सम्बन्धित मामलों में प्रैक्टिस शुरू की. 7 जनवरी,2026 को पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभाला.

सेवानिवृत्त हो रहे चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने अपने विदाई समारोह में भावपूर्ण सम्बोधन में अपने अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि इन पांच माह जो कुछ भी सम्भव हुआ,मैंने किया. मेरे लिए ये कोर्ट एक आफिस नहीं,बल्कि एक मन्दिर था. उन्होंने कहा कि आप सभी के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा.

जज जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने इस विदाई समारोह में भावपूर्ण सम्बोधन में कहा कि आपके साथ कार्य करना एक सुखद अनुभव रहा. कई वक्ताओं ने उनके प्रति अपने भावनाओं और अनुभव व्यक्त किए.