BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में 80 अग्निशमन वाहनों एवं AI आधारित आधुनिक अग्निशमन नियंत्रण कक्ष का किया लोकार्पण
Edited By:
|
Updated :18 May, 2026, 02:04 PM(IST)
पटना : राज्य सरकार ने अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 80 हाईटेक गाड़ियां शामिल की हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाई,जिसमें 36 स्कॉर्पियो भी शामिल हैं. कार्यक्रम में सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे.
इस अवसर पर इन वाहनों का लाइव डेमो भी किया गया. अग्निशमनकर्मियों ने तत्परता और साहस का प्रदर्शन किया.
अग्निशमन विभाग को मिली इन गाड़ियों में 36 स्कॉर्पियो हैं. आग लगने की सूचना मिलने पर कुछ ही देर में वाहन के साथ फायर कर्मी पहुंच जाएंगे.





