बिहार में एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान : बोले- पुलिस के हाथ खोले; अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत
पटना:बिहार में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई और एनकाउंटर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि राज्य में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस के हाथ पूरी तरह खोल दिए गए हैं ताकि अपराधियों को किसी भी हालत में कानून से बचने का मौका न मिले.
उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा, उसे पुलिस की ओर से करारा जवाब मिलेगा. सरकार अपराध नियंत्रण को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल कर चुकी है और पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है. सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा और आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी.
डिप्टी सीएम के इस बयान को बिहार में बढ़ती पुलिस कार्रवाई और अपराधियों पर बढ़ते दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है. हाल के दिनों में कई जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई है, जिसके बाद सरकार की रणनीति को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. सम्राट चौधरी के बयान से साफ संकेत मिला है कि सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है.
इस दौरान उन्होंने आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानीAI की अहमियत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज के समय मेंAI जरूरत बन चुका है और प्रशासनिक व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों तक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना जरूरी है. सरकार अब तकनीक आधारित प्रशासन और बेहतर मॉनिटरिंग सिस्टम पर भी तेजी से काम कर रही है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





