Hindi News / ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

देशव्यापी दवा दुकानें बंद का आह्वान : ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

Edited By:  |
deswayapi dawa dukane band ka ahwan deswayapi dawa dukane band ka ahwan

पटना:बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 20 मई 2026 को देशव्यापी दवा दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है. राष्ट्रीय संगठन द ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन केमिस्ट ड्रगिस्ट द्वारा बताया गया है.यह बंदी 19 मई की मध्यरात्रि 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी. बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने भी इस बंदी को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है.उन्होंने कहा कि वह हमेशा उपभोक्ताओं को सही समय पर उचित मूल्य पर और सही दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, लेकिन बाजार में नकली दवाओं की हो रही बिक्री पर सख्त रोक लग सके.

नशीली एवं अवैध दवाओं के कारोबार पर कार्रवाई की जाए. डुप्लीकेट और फर्जी दावों की सप्लाई पर भी रोक लगे.कुल मिलाकर सरकार को अवगत कराना है कि नकली दवा, डुप्लीकेट दवा और फर्जी लाइसेंस पर भी रोक लगाई जाए. इसी को लेकर के 20 मई को पूरे बिहार की दवा दुकानें बंद रहेगी.