Hindi News / पटना हाईकोर्ट में एडवोकेट एसोशिएशन का चुनाव 17 अप्रैल को, 5 हजार से...

BIHAR NEWS : पटना हाईकोर्ट में एडवोकेट एसोशिएशन का चुनाव 17 अप्रैल को, 5 हजार से अधिक अधिवक्ता करेंगे मतदान

Edited By:  |
bihar news bihar news

Patna : पटना हाईकोर्ट के सबसे बड़े अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार17अप्रैल,2026को मतदान होंगे. इसमें लगभग पांच हजार से अधिक अधिवक्तागण अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

इस चुनाव में एक अध्यक्ष,एक महासचिव,तीन उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों के उम्मीदवारों को चुनने के लिए वोटिंग होगी.

पटना हाईकोर्ट प्रशासन ने हाईकोर्ट परिसर में एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव कराने की अनुमति शर्तो के साथ दी है. लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करने और हाई कोर्ट का कामकाज बाधित नहीं होने की शर्त पर हाईकोर्ट परिसर में चुनाव कराने की अनुमति दी गई है.

पटना हाई कोर्ट के एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में9पदों पर109उम्मीदवार विभिन्न पदों पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं. सबसे ज्यादा24उम्मीदवार उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.

वहीं संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए15उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जबकि सहायक सचिव के तीन पदों के लिए12उम्मीदवार खड़े हैं.

17अप्रैल,2026को चुनाव के दिन अधिवक्तागण अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मत डालेंगे.

एडवोकेट एसोसिएशन के5हजार2सौ62मतदाता आगामी17अप्रैल,2026को मतपत्रों पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने क्रॉस का निशान लगा कर मतदान करेंगे.

क्रॉस के बजाय दूसरा चिह्न लगाये जाने पर मतपत्र को रद्द माना जायेगा. इस चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता अंजनी कुमार ने चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार,17अप्रैल,2026को है. सुबह10बजे से शाम5बजे तक अधिवक्ता मतदाता अपने मत डाल सकेंगे.

मतदान के बाद सभी पदों के उम्मीदवारों की मौजूदगी में मत पेटी को सील कर सुरक्षित स्थान पर रखा जायेगा. उनका कहना था कि अगले दिन18अप्रैल2026को सुबह9बजे से मतों की गिनती का काम शुरू किया जायेगा. जैसे जैसे गिनती काम पूरा होगा,परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--