BIHAR NEWS : CM सम्राट चौधरी का रबड़ी-लालू परिवार पर जबरदस्त हमला, क्या बोले मुख्यमंत्री, पढ़िए खबर में
पटना:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग कार्यक्रम में राबड़ी देवी पर जबरदस्त हमला किया है.उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की चिंता लगी रहती है कि हमारा घर बचा रहे.
सम्राट चौधरी ने कहा मैंने कई बार उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री बने और गृह विभाग को भी संभाले. इसके बावजूद हम सरकारी आवास में नहीं रहे बल्कि 24 स्क्वायर फीट में अपने आवास में रहते थे.
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार के कहने पर मैं मुख्यमंत्री बने. नीतीश कुमार को कोई नोटिस नहीं किया. लेकिन नीतीश कुमार ने कहा हमको कि तुम मुख्यमंत्री बनो और आज हम मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार को संभाल रहे हैं. मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार जी 1 में को बंगला खाली कर दिए, यह सरकार का नियम है.
मुख्यमंत्री आवास में जाने के साथ ही हमने लोक सेवक आवास लिखवाने का काम किया है. मुख्यमंत्री आवास जनता का आवास है. यहां किसी का बपौती नहीं हो सकता है.
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट-





