BIG BREAKING : बिहार में 20,937 दारोगा पदों को मंजूरी, पुलिस बल में बड़ा विस्तार
पटना: बिहार सरकार ने पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) एवं समकक्ष कोटि के कुल20,937नए पदों के सृजन को अंतिम मंजूरी दे दी है. इस निर्णय को राज्य में कानून-व्यवस्था सुधार और लंबित आपराधिक मामलों की जांच में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इनमें से पहले चरण में8,000पदों को बहाली और जिला आवंटन के लिए विमुक्त किया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार,इन8,000पदों में से7,200पदों का जिलावार और इकाईवार वितरण कर दिया गया है. शेष पदों को साइबर अपराध,आर्थिक अपराध इकाई औरERSSफेज-3जैसी विशेष इकाइयों में जरूरत के अनुसार बांटा गया है.
राजधानी पटना को इस प्रक्रिया में सबसे अधिक728दारोगा मिलेंगे. इसके साथ ही पटना जिले में दारोगा पदों की संख्या बढ़कर2,809हो गई है. वहीं गया जिले को322नए पद मिले हैं,जिससे वहां कुल दारोगा पद1,242तक पहुंच गए हैं. अन्य जिलों में भी जनसंख्या और अपराध दर के आधार पर पदों का वितरण किया गया है.
विशेष शाखा में दारोगा के कुल स्वीकृत पद अब1,015हो गए हैं,जबकिSTFमें384और आर्थिक अपराध इकाई में312पद निर्धारित किए गए हैं. रेल पुलिस इकाइयों में भी विस्तार किया गया है,जिसमें पटना रेल में268,मुजफ्फरपुर रेल में182और कटिहार रेल में203पद स्वीकृत हुए हैं.
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे नए पदों को अपने स्वीकृत बल में शामिल कर डेटा को अंतिम रूप से अपडेट करें. इस फैसले से थानों में लंबित मामलों की जांच में तेजी आने और पुलिस-पब्लिक अनुपात में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है.
विशेषज्ञों के अनुसार,बिहार में अभी भी लगभग70,000पुलिसकर्मियों की कमी है. राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप राज्य में पुलिस बल को मजबूत करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





