Hindi News / परीक्षा नियंत्रक की लापरवाही के खिलाफ आइसा ने मांगा नियंत्रक का इस्तीफा, DSW...

BIHAR NEWS : परीक्षा नियंत्रक की लापरवाही के खिलाफ आइसा ने मांगा नियंत्रक का इस्तीफा, DSW को सौंपा ज्ञापन

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), पटना विश्वविद्यालय इकाई के आह्वान पर आज पटना विश्वविद्यालय में "प्रतिरोध दिवस" मनाया गया. विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही अव्यवस्थाओं, परीक्षा नियंत्रक की लापरवाही तथा छात्रों के शैक्षणिक भविष्य से किए जा रहे खिलवाड़ के खिलाफ छात्रों ने अपना विरोध दर्ज कराया.

इस अवसर पर आइसा के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीन छात्र कल्याण (DSW) को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा नियंत्रक की तत्काल बर्खास्तगी तथा उचित कैलेंडर के हिसाब से सेमेस्टर चलाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में कॉमरेड आशीष, विवेक आनंद सुंदर, आदर्श, विवेक, अनुज, रणवीर एवं मोनू शामिल थे.

आइसा पटना विश्वविद्यालय के साथियों ने मांग की है कि एलएलबी (LLB)एवं एलएलएम (LLM)प्रवेश परीक्षा का पुनः आयोजन शीघ्र कराया जाए,सेमेस्टर-1एवं सेमेस्टर-3के परीक्षा परिणाम तत्काल घोषित किए जाएँ,सेमेस्टर-2की लंबित परीक्षाओं का अविलंब आयोजन किया जाए तथा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर को नियमित किया जाए.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है. परिणामों में लगातार हो रही देरी और परीक्षाओं के आयोजन में लापरवाही के कारण हजारों छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है. उच्च शिक्षा,छात्रवृत्ति,प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार के अवसरों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की जायज़ मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की,तो आइसा छात्र समुदाय को साथ लेकर अपने लोकतांत्रिक आंदोलन को और व्यापक करेगा.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-