Hindi News / बांका में 24 घंटे में निगरानी टीम की दूसरी कार्रवाई, सर्वे अमीन को...

BIG NEWS : बांका में 24 घंटे में निगरानी टीम की दूसरी कार्रवाई, सर्वे अमीन को 8500 रुपये घूस लेते दबोचा

Edited By:  |
big news big news

बांका : बड़ी खबर बिहार के बांका से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने जिले में24घंटे में दूसरी बार कार्रवाई करते हुए चांदन प्रखंड क़े अंचल अमीन को 8500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है किचांदन प्रखंड क़े असुड़ा गाँव क़े दिनेश मंडल से जमीन सर्वे करने क़े नाम पर अमीन आदित्य कुमार द्वारा दस हजार रूपये की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत उसने निगरानी विभाग पटना को दी. निगरानी विभाग की टीम द्वारा सूचना की सत्यापन क़े बाद मंगलवार को निगरानी की विशेष टीम ने चांदन प्रखंड क़े अंचल अमीन आदित्य कुमार को85सौ रुपये घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा. गिरफ्तारी क़े बाद सरकारी कार्यालयों में ह्ड़कंप मच गया.निगरानी टीम ने गिरफ्तार अमीन को अपने साथ पटना ले गयी जहां उससे पूछताछ की जायेगी.

बांका से खगेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट-