Hindi News / सोमनाथ दर्शन से अभिभूत श्रद्धालु, बोले– मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया अविस्मरणीय आध्यात्मिक उपहार...

BIHAR NEWS : सोमनाथ दर्शन से अभिभूत श्रद्धालु, बोले– मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया अविस्मरणीय आध्यात्मिक उपहार

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना/गुजरात:सोमनाथ के लिए 1,150 श्रद्धालुओं के साथ रवाना हुई यह पावन यात्रा बुधवार को सफलतापूर्वक अपने गंतव्य पर पहुंची. वेरावल स्टेशन पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालु निजी बसों के माध्यम से सोमनाथ धाम पहुंचे,जहां उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर अपनी आध्यात्मिक यात्रा को सार्थक बनाया.

यात्रा में शामिल पटना निवासी महिला श्रद्धालु पुष्पा ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभवों में से एक है. उन्होंने कहा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आह्वान पर उन्हें सोमनाथ धाम के दर्शन का यह सौभाग्य प्राप्त हुआ,जिसके लिए वे हृदय से आभारी हैं. उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने भगवान सोमनाथ के समक्ष बिहार के उज्ज्वल,समृद्ध और खुशहाल भविष्य की कामना की तथा राज्य में निरंतर विकास,शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की.

सोमानाथ का दर्शन हम सनातनियों के लिए गौरव का क्षण

वहीं पूर्णिया निवासी यात्री सुबोध मेहता ने कहा कि यह सोमानाथ का दर्शन हम सनातनियों के लिए गौरव का क्षण है. युवा मुख्यमंत्रीजी के कार्यकाल में भी कानून व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत व निष्पक्ष है. बिहार में सुशासन का नया अध्याय दोबारा से कायम रखा गया है. जिसमें राज्य के हर वर्ग के लोगों को मूलभूत सुविधा के साथ चौतरफा विकास का अनुभव हो रहा है.

मुख्यमंत्री सम्राट द्वारा आयोजित सोमनाथ यात्रा ऐतिहासिक

बुजुर्ग यात्री भरत लाल ने यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोजित यह यात्रा राज्य के लिए ऐतिहासिक साबित होगी. बिहार सरकार की तरफ से हम श्रद्धालुओं को भेंट स्वरूप यह सफर हमारे जीवन के सुखद क्षण में एक होगा.