Hindi News / टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल 2 अपराधी गिरफ्तार

कैमूर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल 2 अपराधी गिरफ्तार

Edited By:  |
kaimur police ko mili badi kamyabi kaimur police ko mili badi kamyabi

कैमूर: बड़ी खबर कैमूर से है जहां जिले की मोहनिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस और एसटीएफ (STF)की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल साहेब पासवान उर्फ गणेश पासवान को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में मोहनिया के एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 22 जुलाई की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी अपने ठिकाने पर मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने साहेब पासवान के घर पर छापेमारी की,जहाँ से साहेब पासवान और उसके साथी मुन्ना पासी को पकड़ा गया.

एसडीपीओ ने बताया कि मुन्ना पासी मोहनिया थाना में दर्ज कांड संख्या 983/25 में वांछित था,जबकि कुख्यात साहेब पासवान कैमूर जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था और काफी समय से फरार चल रहा था. साहेब पासवान के आपराधिक इतिहास की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उस पर कैमूर जिले के विभिन्न थानों में करीब 8 गंभीर मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या के 4,आर्म्स एक्ट के 5 और डकैती का 1 मामला शामिल है.

पुलिस के अनुसार,साहेब पासवान का आपराधिक इतिहास साल 2015 से दर्ज है. वह पिछले 5-6 महीनों से लगातार फरार चल रहा था और बिहार एसटीएफ की टीम भी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी. छापेमारी के दौरान फिलहाल कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. पुलिस गिरफ्तार दोनों अपराधियों से आगे की योजना और अन्य संलिप्तताओं के बारे में गहन पूछताछ कर रही है,जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट—