BIHAR NEWS : सीतामढ़ी में कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी के खिलाफ केंद्र सरकार का फूंका पुतला
सीतामढ़ी: पेपर लीक एवंशिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर दिल्ली सहित पूरे देश में आंदोलनरत छात्रों पर बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई,छात्रों की मांगों का समर्थन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी एवं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा के गुंडों द्वारा किए गए हमले से नाराज सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के मार्गदर्शन में गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक आक्रोश मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया.प्रदर्शनकारी भाजपा सरकार मुर्दाबाद,छात्रों पर जुल्म बंद करो,धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो का नारा लगा रहे थे.
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. अफाक खान, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, मो. शम्स शाहनवाज, मनोज कुमार सिंह, अंजारुल हक तौहीद, आलोक सिंह राठौर, आफताब अंजुम बिहारी, एनएसयूआई अध्यक्ष सक्षम कुमार, महिला नगर अध्यक्ष ऋतु ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है.
शिक्षा व्यवस्था एवं पेपर लीक को रोकने की बजाए सरकार के इशारे पर पुलिस आंदोलनरत छात्रों पर अत्याचार कर रही है. पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक होने से 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए और धरने पर बैठे हजारों छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इस लड़ाई में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है. पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार करने वाले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अविलंब बर्खास्त किया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छात्रों के साथ हुए पुलिसिया बर्बरता और मारपीट के लिए के लिए माफी मांगनी चाहिए.
प्रदर्शन में ताराकांत झा,घनश्याम मिश्र,प्रो.राम प्रवेश कुशवाहा,प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौर,चन्द्रभूषण सिंह,चुन्नू सिंह,संजय कुमार शर्मा,अजय कुमार मिश्र,यूसुफ अंसारी,वीरेंद्र कुशवाहा,विवेक कुमार झा,वीरेंद्र कुशवाहा,धीरज कुमार सिंह,पंकज कुमार, शैलेन्द्र खिरहर,राजेश राय,जैनेन्द्र कुमार राम,मोबास्सिर खान,राजू कुमार,आदित्य सिंह,प्रिंस कुमार,केशव भारद्वाज,इंदल पासवान,कुंदन पासवान,श्याम कुमार,मुकेश कुमार कुशवाहा,विक्की कुमार,सुप्रिया कुमारी,उमा देवी,वेदांशु कुमार,पंकज चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने बिहार में211कॉलेजों में हो रही फर्जी नियुक्तियों को भी रोकने की मांग की.





