BIHAR NEWS : वैशाली में डीएम वर्षा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर जनजाति गरिमा महोत्सव का किया शुभारंभ
Edited By:
|
Updated :18 May, 2026, 03:16 PM(IST)
हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर समाहरणालय सभागार में सोमवार को जनजाति गरिमा महोत्सव का शुभारंभ किया गया. डीएम वर्षा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की.
इस अवसर पर डीएम ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य "जन भागीदारी,सबसे दूर-सबसे पहले" है. जिले में निवास कर रहे 141 जनजाति परिवारों को हर तरह की सरकारी सुविधा का लाभ दिलाना इस अभियान का लक्ष्य है.
19 मई से 25 मई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जनजाति परिवारों के विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जाएगा. महोत्सव में स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जाएंगे.
डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की सभी योजनाएं पहुंचे. इस दौरान कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.
वैशाली से पंकज चौहान की रिपोर्ट—





