बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी : सरकार ने विदेश में उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप योजना लागू की
पटना: बिहार के आर्थिक रूप से कमजोर और एससी-एसटी छात्रों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है. अब छात्र सरकार की मदद से विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को मास्टर्स और पीएचडी की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी.
नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना को बिहार में लागू कर दिया गया है,जिसके अंतर्गत हर साल करीब 125 छात्रों का चयन किया जाएगा. इसमें महिलाओं को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है,और 30 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं. इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को वैश्विक स्तर पर शिक्षा का अवसर देना है,ताकि वे बेहतर करियर बना सकें.
सरकार का मानना है कि इस पहल से राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और अनुभव मिलेगा,जिससे उनकी प्रतिभा को नई पहचान मिलेगी. साथ ही,यह योजना सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी.
राज्य सरकार का यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है,जिससे आने वाले समय में बिहार के छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. इस योजना से न केवल छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा,बल्कि राज्य के विकास में भी योगदान मिलेगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





